BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तूरी सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास; 17 पंचों ने एकजुट होकर किया मतदान..सरपंच समेत तीन पंच मतदान से रहे अनुपस्थित, प्रस्ताव पारित होते ही समर्थकों में जश्न का माहौल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पंचायत मस्तूरी की सरपंच सुनीता विनोद सारथी के खिलाफ उपसरपंच एवं पंचों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को मतदान के बाद पारित हो गया। मतदान में उपस्थित सभी 17 पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। प्रस्ताव पारित होने की घोषणा होते ही पंचायत परिसर के बाहर मौजूद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मस्तूरी की सरपंच के खिलाफ उपसरपंच एवं पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। इसी के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में मतदान कराया गया। मतदान के दौरान सरपंच सहित वार्ड क्रमांक 5, 18 और 20 के पंच अनुपस्थित रहे। वहीं उपस्थित 17 पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। मतदान एवं मतगणना की पूरी प्रक्रिया मस्तूरी तहसीलदार एवं पीठासीन अधिकारी चांदनी ध्रुव सहित प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद तहसीलदार चांदनी ध्रुव ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की आधिकारिक घोषणा की। प्रस्ताव पारित होने के बाद पंचों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसके बाद सभी 17 पंच एवं समर्थक किरारी स्थित भगवान श्री लटेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेने के लिए रवाना हुए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....