BilaspurChhattisgarhCrime

VIDEO! कोटा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना, घायल युवक का चल रहा इलाज.. आरोपियों में 3 युवती व 2 युवक गिरफ्तार, विडीयो देख पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र में 22 सितंबर, रविवार को हुए एक मारपीट व चाकूबाजी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें कार्यवाही करते हुए कोटा पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

https://www.instagram.com/reel/DAQrQv8I_DJ/?igsh=MWZ6emFqMTV6b201eA==

कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़के-लड़कियों का एक ग्रुप नशे में धुत होकर कोरी डैम की ओर जा रहे थे। इस दौरान पेंडारी निवासी कुछ लड़कों द्वारा कुछ कमेंट्स किया गया, इस पर विवाद बढ़ गया। गनियारी क्षेत्र में झगड़ा शुरू होने के बाद, दोनों ग्रुप के बीच कोटा में मारपीट हुई। जिस पर लड़कियों के साथ गए एक लड़के ने चाकू निकालकर दूसरे ग्रुप के एक युवक पर हमला किया। कोटा पुलिस द्वारा इस घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश प्राप्त हुए। प्रथम सूचना पत्र में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 109, 190, 191(2), 191(3),(5) के तहत गंभीर अपराध, बलवा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। घटना की विवेचना के दौरान गवाहों के बयान और CCTV फुटेज के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान कर ली गई और लड़कियों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कोटा पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ अन्य अपराध पाए जाने पर गुंडा फाइल भी खोली जाएगी।

इन आरोपियों को किया गया हैं गिरफ्तार…….

1. शुभम लहरे निवासी विद्या नगर थाना सिविल लाइन बिलासपुर,

2. हर्ष निवासी तारबहार,

3. भूमिका निवासी तारबहार,

4. पायल निवासी सकरी,

5. पूजा निवासी सिरगिट्टी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...