ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक हादसा, 8 साल की बच्ची की केलो नदी में डूबने से मौत……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हुआ। नहाने के दौरान 8 वर्षीय मासूम बच्ची की केलो नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के समलाई मंदिर घाट के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, जोगीडीपा निवासी सीता सारथी अपनी 2-3 सहेलियों के साथ शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे केलो नदी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान सीता अचानक गहरे पानी में चली गई और बाहर नहीं निकल सकी। उसकी सहेलियों ने जब यह देखा तो घबराकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय युवकों ने नदी में छलांग लगाकर बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नजर नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब आधे घंटे की खोजबीन के बाद बच्ची का शव नदी से बरामद किया गया। शव को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। स्थानीय युवक प्रशांत सोनी ने बताया कि नदी की ओर से चीखने की आवाज सुनकर हम लोग दौड़ते हुए पहुंचे। बच्ची को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वह नहीं मिली। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....