ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत क्षेत्र के जंगल में लूट, पकड़े गए 3 आरोपी.. सोंठी के जंगल से काटी गई 7 सागौन की लकड़ियां भी जब्त, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के सोंठी जंगल में पिकअप चालक से नगदी और मोबाइल लूटने वाले आरोपियों को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। सीपत थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया की प्रार्थी राजन महरा जो हरदीबाजार का निवासी है, ने 11 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 9 सितंबर 2024 को दो व्यक्तियों ने उसे पानी की टंकी और सीमेंट ले जाने के लिए पिकअप बुक करने के लिए कहा। प्रारंभ में राजन ने हरदीबाजार में एक सिंटेक्स की पानी टंकी खरीदकर उसे पिकअप में लोड कराया और उसके बाद बोईदा जाकर 5 बोरी सीमेंट भी लोड की। रात के समय आरोपी उसे ग्राम सोंठी के जंगल में ले गए और शौच जाने के बहाने गाड़ी रुकवाई। वहां उनके अन्य साथियों ने राजन पर हमला किया और उसे धमकी देकर मोबाइल फोन और 220 रुपये नगद लूट लिए। इसके बाद उन्होंने राजन को जंगल में छोड़ दिया और पिकअप लेकर भाग गए। पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से संदेही ऋषि कुमार पाटले और जानू कोशले की पहचान की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने लूटे गए पिकअप वाहन, 120 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और लकड़ी काटने वाला आरा बरामद किया। इसके अलावा सोंठी के जंगल से निकाली गई सात नग सागौन लकड़ी के गोले भी अकलतरा के नुरूटाल आरामील से बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही हैं।

ये हैं पकड़े गए आरोपी…….

01. ऋषि कुमार पाटले पिता सुधाराम पाटले उम्र 39 वर्ष निवासी बांघपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा,
02. जानू कोशले पिता स्व. सनद कुमार कोशले उम्र 20 वर्ष निवासी बांधपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा,
03. नागराज पाटले पिता सुधाराम पाटले उम्र 24 वर्ष निवासी बांधपारा चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान…….

सीपत थाना प्रभारी निलेश पांडेय, सहायक उप निरीक्षक दिलीप प्रभाकर, प्रधान आरक्षक परमेश्वर सिंह, आरक्षक राजेंद्र साहु व प्रकाश जगत।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...