BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर; होटल के बाहर बाउंसर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन स्थित होटल हेवन्स पार्क के बाहर शनिवार रात हुए चाकूबाजी कांड में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद पर नशे में धुत युवकों ने होटल के बाउंसर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 10 मई की रात करीब 10 बजे की है, जब होटल में तीन युवक जबरन प्रवेश करना चाह रहे थे। होटल स्टाफ द्वारा रोके जाने पर गुस्साए युवकों ने बाहर खड़े बाउंसर से पहले गाली-गलौज की और फिर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जांच करते हुए शिवम सलूजा, ओम सलूजा और धर्मेंद्र गौतम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित मारपीट और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पैदल जुलूस निकालकर दी गई सख्त सजा का संदेश……

पुलिस ने इस बार आरोपियों को केवल गिरफ्तार कर थाने नहीं लाया, बल्कि थाने से कोर्ट तक पैदल जुलूस निकाला, ताकि जनता को यह संदेश मिले कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जुलूस के दौरान राहगीर और स्थानीय लोग पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को देख हैरान रह गए।

सीसीटीवी फुटेज और आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे…….

सीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी शराब के नशे में थे और उकसाने पर हिंसक हो गए। पुलिस होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशे और हिंसा की घटनाओं पर अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...