BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

RNCG के खबर का असर..VIDEO! सीपत: सोंठी सर्किल के जंगल में लाखों किमती पेड़ो की कटाई, डिप्टी रेंजर सहित 2 बीट गार्ड हुए निलंबित, मामले में सरपंच & उपसरपंच की भी संलिप्तता..जांच जारी, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सोंठी सर्किल के बिटकुला और सोंठी बिट के जंगलों में एक सप्ताह पूर्व हुई बड़ी संख्या में सागौन पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी के मामले में प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने सघन जांच की। गुरुवार को उन्होंने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेन्द्र कौशिल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मौके का निरीक्षण किया। डॉ. बांधी ने कटे हुए पेड़ों का मुआयना करते हुए इंच टेप से उनकी गोलाई नापी। उनकी रिपोर्टिंग में यह स्पष्ट हुआ कि कई पेड़ हाल ही में कटे हैं, जबकि कुछ की कटाई तीन महीने पहले और उससे पहले भी हुई है। इस दौरान ग्राउंड रिपोर्टिंग का वीडियो रफ्तार न्यूज सीजी चैनल पर प्रसारित किया गया।

जंगल में हरे-भरे बेशकीमती पेड़ों की कटाई पर आक्रोशित होते हुए, डॉ. बांधी ने सर्किल के डिप्टी रेंजर हफीज खान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह अवैध कटाई खान के संरक्षण में हो रही है, जो लंबे समय से यहां तैनात हैं और जंगल के शिकारी एवं लकड़ी तस्करों के साथ मिलीभगत कर रहे हैं। पूर्व मंत्री ने मौके पर वन विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर चर्चा करते हुए खान के खिलाफ तत्काल जांच और निलंबन की मांग की। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे। इस मामले में वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बिलासपुर रेंज के एसडीओ अभिनव कुमार ने पुष्टि की कि प्रारंभिक जांच के बाद डिप्टी रेंजर हफीज खान, बीट गार्ड चंद्रहास तिवारी और बहोरन लाल साहू को कार्य में अनियमितता के कारण निलंबित कर दिया गया है। जांच में सामने आया है कि सोंठी में कुल 23 और बिटकुला में 17 सागौन पेड़ों की कटाई की गई है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। इस मामले में एक सरपंच और उप सरपंच की मिलीभगत भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। वन विभाग की इस कार्रवाई से वन अमले में हड़कंप मच गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...