BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: सिम्स छात्रावास में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) सिम्स अस्पताल के छात्रावास में हुई चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आवेदक डॉक्टर साकेत सुमन ने 28 अगस्त 2024 को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि रात करीब 12:30 बजे उनके कमरे से दो आईफोन 12 प्रो, एक ओप्पो प्रो, दो आईपैड और एक पेंसिल चोरी हो गई थी। डॉक्टर साकेत की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने चोरी गए मोबाइल फोन और आईपैड की खोजबीन शुरू की। पुलिस को 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि यशवंत गोंड जो जबड़ापारा का निवासी है, चोरी के सामान के साथ तरपोंगी में अपने दोस्त राजा के पास रह रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तरपोंगी पहुंचकर यशवंत गोंड को गिरफ्तार किया। पूछताछ में यशवंत ने सिम्स छात्रावास में चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के पास से एक आईपैड और दो मोबाइल फोन बरामद किए। यशवंत ने अपने दोस्त मनीष यादव का नाम लिया जिसके पास एक आईपैड और पेंसिल को बेचना बताया। पुलिस ने मनीष यादव को भी गिरफ्तार किया और उसके पास से एक आईपैड और एक पेंसिल जब्त की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

ये हैं पकड़े गए आरोपी……

1. यशवंत गोड पिता दिलावार सिंह गोंड उम्र 20 वर्ष निवासी जबडापारा राधा कृष्ण मंदिर के पास सरकण्डा जिला बिलासपुर,

2. मनीष यादव पिता सीताराम यादव उम्र 24 वर्ष निवासी तरपोंगी थाना धरसींवा जिला रायपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...