BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर: रजिस्ट्री ऑफिस में चोरी का प्रयास, सुरक्षा में ढील की आशंका….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन इलाके में रजिस्ट्री ऑफिस को निशाना बनाकर चोरी का प्रयास किया गया। रविवार की रात चोरों ने रजिस्ट्री ऑफिस के ताले को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और पूरे कार्यालय की तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि चोर नगद रकम की तलाश में थे, पर कार्यालय में कोई नकद राशि नहीं होने के कारण उनके प्रयास असफल रहे। इस घटना ने रजिस्ट्री कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

कलेक्ट्रेट के सामने स्थित इस कार्यालय के आसपास कई सरकारी विभागों के दफ्तर हैं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जिससे भविष्य में बड़ी चोरी की घटनाओं की संभावना बनी हुई है। इसके अतिरिक्त, रजिस्ट्री कार्यालय में अग्निशामक यंत्र भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे किसी भी आगजनी की स्थिति में आग पर काबू पाने में कठिनाई हो सकती है। यहां जमीन रजिस्ट्री से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे जाते हैं, जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह से राम भरोसे है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म का आरोप..रायपुर से आरोपी गिरफ्तार! यू-डाइस अपडेट में लापरवाही पड़ी भारी : बेमेतरा के 17 स्कूलों पर कार्रवाई, 120 शिक्षक-कर्मचारियों का ... सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ...