BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: शराब पीने के दौरान दो युवकों के बीच विवाद, बोतल तोड़कर किया जानलेवा हमला…पहले भी हो चुकी है मौत, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी अब अपराधों का गढ़ बन गया है। यहां आए दिन मर्डर और प्राणघातक हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, स्थानीय लोगों में पुलिस का भय कम होता जा रहा है। कुछ दिनों पहले पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास एक युवक को शराब की बोतल से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसके उसकी मौत हो गई थी। इसी प्रकार रविवार को सिरगिट्टी क्षेत्र में एक और गंभीर घटना हुई, जहां एक युवक के कनपट पर टूटी हुई शराब की बोतल से हमला किया गया। इस हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नगपुरा निवासी सुरेश सूर्यवंशी पिता स्व.शंकर सूर्यवंशी अपने साथियों के साथ सिरगिट्टी स्थित शराब दुकान गया हुआ था, जहां के अहाते पर बैठकर अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान सुरेश और उसके एक साथी की आपस में विवाद हो गई। विवाद के दौरान सुरेश के साथी ने सुरेश की कनपट पर खाली शराब की बोतल तोड़कर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में सुरेश खून से लथपथ हो गया और आसपास कहीं छिपकर अपनी जान बचाई। स्थानीय निवासियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस टीम के पहुंचते तक युवक वहां से रफूचक्कर हो चुके थे। इस मामले में अभी तक न तो कोई अपराध दर्ज किया गया हैं और न ही आरोपी युवकों को पकड़ा गया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...