BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! श्मशान घाट में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड में 6 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिल्हा पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम गोढी स्थित श्मशान घाट में फड़ लगाकर जुआ खेल रहे छह आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से ताश की गड्डी, बोरी फट्टी और ₹14,500 नगद जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बिल्हा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोढी श्मशान घाट में कुछ लोग दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की और छह आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट और धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. राजू मनहर (45) निवासी सेवती, थाना बिल्हा,

02. संजय जांगड़े (34) निवासी पौंसरी, थाना बिल्हा,

03. मनीष कुमार वर्मा (30) निवासी उमरिया, थाना बिल्हा,

04. जितेंद्र रजक (24) निवासी देवकिरारी, थाना बिल्हा,

05. मुकेश ध्रुव (30) निवासी देवकिरारी, थाना बिल्हा,

06. कमल लहरे (35) निवासी गुमा, थाना बिल्हा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...