BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बिलासपुर-कोटा मार्ग में 23 वर्षीय युवक पर हुआ हमला, चाकू मारकर हुए फरार, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में आपराधिक घटनाएं की वृद्धि लगातार होती जा रही है, रोज कहीं ना कहीं से चाकू बाजी की घटनाएं सामने ही आ रही है। ठीक ऐसा ही मामला बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बिलासपुर-कोटा मार्ग पर ग्राम मौहारखार के पास 23 वर्षीय दीपांशु साहू पिता संतोष साहू को अज्ञात युवकों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दीपांशु ग्राम पेंडारी का रहने वाला था, जो किसी काम से पास के गांव में गया हुआ था, इसी दौरान अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे दीपांशु बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे कोटा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, फिलहाल कोटा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
