ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत: घर में काम कर रही महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मायके पक्ष ने लगाया आरोप…आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डगनिया में घरेलू काम करते समय एक नवविवाहिता शुकवारा बाई केंवट की जलने से हुई मौत ने क्षेत्र में गंभीर हलचल पैदा कर दी है। शुकवारा बाई की शादी केवल तीन महीने पहले हुई थी और उसकी संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने उसके पति मुकेश केंवट को गिरफ्तार कर लिया है। सीपत थाना प्रभारी निलेश पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार घटना 15 जुलाई 2024 की सुबह लगभग 9 बजे की है, जब शुकवारा बाई गैस चुल्हे पर खाना बना रही थी और इस दौरान आग लगने से वह गंभीर रूप से जल गई। उसे तुरंत इलाज के लिए रायपुर के डी.के.एस. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 18 जुलाई को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतिका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि शुकवारा की मौत जलने से नहीं हुई, बल्कि उसके पति द्वारा दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना के कारण हुई। शुकवारा के परिवार ने बताया कि शादी के बाद से मुकेश ने अपनी पत्नी के साथ विवाद और मारपीट की, जिससे वह मानसिक और शारीरिक तनाव में थी। थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि घटना की जांच के दौरान मृतिका के परिजनों के बयान लिए गए। इसके बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में आरोपी मुकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 80 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं और इस मामले में आगे की जांच जारी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...