BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

VIDEO! सीपत: नशेड़ी युवक ने बंदर को बेरहमी से पीटा..वायरल वीडियो देख भड़का हिंदू समाज, थाना प्रभारी ने कहीं ये बात, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नशे में धुत एक युवक द्वारा बंदर पर बर्बरता से हमला करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सर्व हिंदू समाज के लोग आक्रोशित होकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार घटना 29 अक्टूबर 2024 की है, जब नवागांव में मनोज यादव के आवास पारा में स्थित घर के बाड़ी में एक बंदर सब्जियों को खाने लगा। मनोज यादव और उनके परिवार के सदस्यों ने बंदर को भगाने के लिए पत्थर का उपयोग किया। दुर्भाग्यवश पत्थर बंदर के शरीर पर लग गया, जिससे वह घायल हो गया और नीचे गिर गया। जब परिवार के लोग घायल बंदर को पानी पिलाने लगे, तभी गांव का ही रहने वाला सनत विश्वकर्मा, जो शराब के नशे में धुत था, वहां आ पहुंचा। सनत विश्वकर्मा ने शराब के नशे में बंदर पर डंडे और पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि सनत बंदर को बेरहमी से पीट रहा है। आसपास के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं रुका और लगातार बंदर पर वार करता रहा। इस हमले में बंदर बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए पशु विभाग की टीम ने संभाला और उसे इंजेक्शन देने के बाद कानन पेंडारी में इलाज के लिए भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वीडियो के वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सर्व हिंदू समाज के लोग रविवार शाम को सीपत थाना पहुंचे और आरोपी सनत विश्वकर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस कृत्य को न केवल अमानवीय बल्कि हिंदू आस्थाओं पर भी चोट के समान बताया। समाज के लोगों का कहना है कि बंदर को भगवान हनुमान का प्रतीक माना जाता है और इस तरह का व्यवहार धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। सीपत थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी और वन विभाग की टीम भी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव