ChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

महिला सचिव को मारपीट कर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार, पुर्व में भी कर चुका हैं सेम वारदात, पढ़िए पूरी खबर……..

मस्तुरी: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पंचायत में बैठक के दौरान विवाद करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मल्हार चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जैतपुर में शुक्रवार को ग्राम सचिव किरणलता खांडेकर सरपंच व पंचों के साथ मासिक बैठक कर रही थी, तब गांव का ही राकेश दुबे वहां पहुंचा और मृत्यु प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया। महिला सचिव ने स्पष्ट किया कि उनके पिता की मृत्यु की रिपोर्ट के अनुसार, प्रमाण पत्र बिलासपुर के अस्पताल से ही जारी किया जाएगा। इस पर आरोपी ने न केवल जान से मारने की धमकी दी, बल्कि सचिव के साथ हाथापाई भी की और अश्लील गालियाँ दीं। इस घटना की सूचना महिला सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद वह थाना पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राकेश कुमार दुबे पिता स्व. भगवान दत्त दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी जैतपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी राकेश दुबे के खिलाफ पूर्व में भी शासकीय सेवकों के साथ मारपीट और गाली-गलौज के मामले दर्ज हैं, जिसमें शासकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप भी शामिल हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...