ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहु 2.30 बजे पहुचेंगे सीपत क्षेत्र, मन्ना देवी दर्शन के पश्चात करेंगे 15 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री तोखन साहू कल शुक्रवार को सीपत क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस अवसर पर वे ज़िला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल के प्रयास से स्वीकृत 15 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। दौरे की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे सोंठी स्थित मन्नादाई देवी के दर्शन के साथ होगी। इसके बाद मंत्री साहू विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे, जिसमें पंचायत भवन, राशन दुकान, स्कूलों के अतिरिक्त कक्ष, सीसी रोड, नाली निर्माण कार्य और सामुदायिक शौचालय शामिल हैं। इसके साथ ही एनटीपीसी के सीएसआर मद से ज़िला पंचायत सदस्य की अनुशंसा पर स्वीकृत 7 ग्राम पंचायतों में 35 लाख रुपये के हाई मास्क लाइट पोल का भी भूमि पूजन किया जाएगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1000 हितग्राहियों के आवासों का भूमि पूजन भी होगा। ज़िला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेंद्र कौशिल ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। लगभग 300 कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीपत मंडल के सभी कार्यकर्ता अपने ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सूचित करने में जुटे हैं। तोखन साहू के इस दौरे को लेकर सीपत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...