BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत क्षेत्र के चोर गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घूम-घूम कर करते थे बाइको की चोरी, गाड़ी तोड़कर बेचते थे पार्ट्स, पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत पुलिस ने मोटर साइकिल चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एसीसीयू और सीपत पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी के मोटर साइकिल बेचने की कोशिश कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई बुधवार को हुई, जब सीपत पुलिस की टीम ने चोरी की सूचना मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों 1. अमन साहू पिता रामेश्वर साहु उम्र 22 वर्ष निवासी चौड़ापारा गुड़ी, 2. प्रमोद पटेल पिता सोमनाथ पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी बजरंग चौक कौड़िया 3. अरुण कुमार साहू पिता अर्जुन साहु उम्र 25 वर्ष देवुरपारा गुड़ी को पकड़ लिया गया। ये सभी आरोपी चोरी की मोटर साइकिलें बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में थे। पुलिस ने संदेही प्रमोद पटेल के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल हिरो पैशन प्रो, एक एक्टिवा, और अन्य कई मोटर साइकिल के पार्ट्स बरामद किए। वहीं अमन साहू और अरुण साहू के कब्जे से भी कई चोरी की मोटर साइकिलें और इंजन जप्त किए। कुल 10 मोटर साइकिल और स्कूटी, जिनकी अनुमानित कीमत 2,30,000 रुपये है, को जब्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 35-ए (ख-ड) बीएनएसएस और 305 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान……

थाना प्रभारी सीपत निलेश पाण्डेय, एसआई अजहरुद्दीन, सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक कौशल वस्त्रकार, देवमुन पुहुप, आरक्षक राजेंद्र साहु, तरुण, तदबीर सिंह, सत्या पाटले।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...