ChhattisgarhRaftaar News Cg

पंचायत बैठक में विवाद; सरपंच को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में पंचायत बैठक के दौरान विवाद कर सरपंच को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को अजाक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी रामगोपाल साहू (38 वर्ष) निवासी ग्राम लखनपुर के खिलाफ पहले से ही हत्या, बलवा और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों के अपराध दर्ज हैं। मामले के अनुसार ग्राम लखनपुर में 24 फरवरी 2026 को पंचायत भवन में गांव के विकास कार्यों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान आरोपी रामगोपाल साहू ने अनावश्यक विवाद शुरू कर दिया। जब सरपंच गेंदराम और अन्य ग्रामीणों ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने सरपंच के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करने की बात कही। घटना के दौरान बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में अजाक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर, सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण खैरवार, आरक्षक मंगल सिंह नेताम और संजय साहू का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...