ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या: पिता-पुत्र सहित 1 अन्य आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ, पढ़िए पूरी खबर……

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। मृतकों में दो बहनें, उनका भाई और एक साल का बच्चा शामिल है। शव गुरुवार रात को छरछेद गांव के एक मकान में मिले। मृतकों की पहचान चेतराम, जमुना बाई केवट, यशोदा बाई केवट और एक साल के बच्चे के रूप में की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो आरोपी पिता-पुत्र हैं, जिनके नाम रामनाथ पाटले, दीपक पाटले और दिल पाटले हैं। बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का संबंध पीड़ित परिवार से नहीं है और वे दूसरे मोहल्ले के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या का कारण टोनही (जादू-टोना) के शक को लेकर हो सकता है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है और मामले की गहन जांच जारी है। हत्या की इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। हत्या के कारण और संदर्भ को लेकर फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...