ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार हाइवा ने ली बाइक सवार को चपेट में…एक की मौत एक घायल, पढ़िए खबर……

तखतपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुंगेली की ओर से तखतपुर लौट रहे बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार की देर शाम की है। जानकारी के अनुसार तखतपुर नया मंडी निवासी नरेंद्र गोड़ (25), अपने दोस्त राजा धुरी (23), निवासी बरेला के साथ बाइक से मुंगेली से वापस लौट रहा था। इसी दौरान बरेला बाईपास के पास मेन रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेंद्र गोड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजा धुरी को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल एंबुलेंस से तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र गोड़ को मृत घोषित कर दिया। राजा धुरी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब...