ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को फांसी पर लटकाया, भाजपा को भगाने की दी चेतावनी, कहां: पुलिस मुखबिर मत बनो, छात्र को दी हिदायत, पढ़िए पूरी खबर……

बीजापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो ग्रामीणों को मौत की सजा दी। इस जघन्य वारदात में नक्सलियों ने दोनों को पेड़ पर फांसी पर लटकाया और उनके शवों के साथ एक पर्चा चिपकाया। पर्चे में भाजपा को देश से भगाने की धमकी के साथ ग्रामीणों को मुखबिरी से बचने की सलाह दी गई है। पर्चे में लिखा गया कि मृतक ग्रामीण, माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा, कई सालों से पुलिस की मुखबिरी कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें मौत के घाट उतारा गया। पर्चे में गांववासियों को धमकी दी गई है कि वे पुलिस का मुखबिर बनने से बचें और भाजपा के खिलाफ संघर्ष में शामिल हों। 3 सितंबर को नक्सलियों ने जप्पेमरका गांव के ग्रामीण माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा का अपहरण कर लिया था। इसके अलावा मिरतुर के छात्रावास में रह रहे एक छात्र को भी नक्सलियों ने अगवा किया था। तीनों को जप्पेमरका के जंगल में ले जाकर जन अदालत में पेश किया गया। जन अदालत में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। माड़वी सूजा और पोडियाम कोसा को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दिया गया, जबकि छात्र को मुखबिरी न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नक्सलियों ने इस वारदात की तस्वीर गुरुवार को जारी की और परिजनों तथा ग्रामीणों को पुलिस को सूचना देने पर गंभीर परिणामों की धमकी दी है। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...