Raftaar News Cg

अभियान निजात की कार्यवाही….! 368 व्यक्ति गिरफ्तार…? 20,00000 की अवैध मादक पदार्थ जप्त…? 10 दिनों में अवैध कारोबारियों में मचा तहलका….! जानिए पूरा मामला…..? 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में 1 फरवरी को पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में अवैध नशा के विरुद्ध अभियान निजात की शुरुआत की गई थी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी थाना अंतर्गत अवैध नशा के कार्य में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

अभियान निजात…….! अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप:-

अभियान निजात शुरू होते ही लगभग 10 दिनों के भीतर आबकारी एक्ट अंतर्गत कुल 328 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे 465.3 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया है, सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले 210 लोगों के विरुद्ध 36(च) आबकारी एक्ट की कार्यवाही एवं 80 लोगों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर 185 भादवि की कार्यवाही की गई है। एंडीपीसी एक्ट अंतर्गत कुल 30 प्रकरण में 36 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे 69.3 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा, 15 ग्राम चरस 96 नग नाइट्रा इंजेक्शन, 120 नग कोडीन शिरफ जप्त किया गया है। कोटपा एक्ट अंतर्गत कुल 6 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। जिनसे हुक्का पर प्रयुक्त होने वाली फ्लेवर तम्बाकू 280 नग व अन्य सामग्री जुमला कीमती 2,25000 जप्त किया गया है व एक व्यक्ति से 240 ट्यूब शल्युसन जप्त किया गया है।

क्या बिलासपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही का दौर इसी तरह रहेगा गतिशील:-

एक बार फिर बता दे अभियान निजात की शुरुआत बिलासपुर पुलिस द्वारा 11 दिनों पहले की गई, जिसके तहत बिलासपुर जिला अंतर्गत सभी थानों में मुखबिरों के आधार पर अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है, अब आगे यह देखना होगा कि क्या बिलासपुर पुलिस द्वारा यह लगातार कार्यवाही का दौर गतिशील रहेगा….?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...