BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत: पकड़ा गया क्षेत्र का सबसे बड़ा स्टंटबाज शराब सप्लायर, 3 बार से पुलिस को दे चुका हैं चकमा, इन जगहों पर करता हैं सप्लाई… 50 लीटर महुआ शराब के साथ हुआ गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत पुलिस ने रात को गश्त के दौरान अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी निलेश पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को थाना सीपत क्षेत्र में गश्त ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी ने नवाडीह चौक पर एक मोटर सायकल सवार को संदिग्ध पाया। जब अधिकारी ने उसे रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने गाड़ी को तेज गति से भगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे खाड़ा ग्राम के पास पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भानू प्रताप राज उर्फ मिथुन पिता नान्हे सिंह राज उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम खाड़ा थाना सीपत के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी की मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 एपी 1804 की तलाशी ली, जिसमें एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखी दो पन्नियों में कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सीपत क्षेत्र का सबसे बड़ा अवैध शराब सप्लायर हैं मिथुन……..

सीपत पुलिस ने बताया कि मिथुन का नाम लंबे समय से क्षेत्र में अवैध शराब के व्यापार से जुड़ा हुआ था और इसकी शिकायतें बार-बार प्राप्त होती रहती थीं। मिथुन ने पुलिस की कई बार की कोशिशों के बावजूद पकड़ में आने से बचने के लिए पल्सर बाइक में स्टंट किया और पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। पुलिस ने यह भी बताया की मिथुन क्षेत्र के ग्राम खम्हरीया, कौड़िया, दर्राभाठा, सोंठी, और सीपत सहित विभिन्न जगहों पर अवैध महुआ शराब की सप्लाई करता था। उसकी गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक भरत सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक जयपाल बंजारे, और आरक्षक प्रकाश जगत, राजेंद्र साहू, आकाश मिश्रा, लक्ष्मण चंद्रा, और दुर्गेश यादव का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता... बिलासपुर; सुलह की बातचीत के दौरान हुआ विवाद: मोपका में चाकूबाजी से युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; ओवरटेक विवाद में मारपीट: तोरवा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर कार जब्त! बिलासपुर; हाइवा की रफ्तार बनी काल: 4 साल के मासूम को कुचलकर ली जान...ग्रामीणों का फूटा गुस्सा! शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण का आरोप; आरोपी गिरफ्तार!