BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में ट्रेन से गिरकर रेलवे कर्मचारी की जान गई..सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिलासपुर रेलवे के कोचिंग डिपो के पास एक कर्मचारी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय हरीश शुक्ला के रूप में हुई है, जो सफाई अटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से अमृतसर से बिलासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे के आसपास ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े रहने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। साथी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि दोपहर 2 बजे तक भी रेलवे प्रशासन का कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं आया, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी गई। मौके पर मौजूद ठेकेदार सतीश सिंह ने बताया कि हरीश शुक्ला सफाई अटेंडेंट के रूप में कार्यरत थे और संभवतः दरवाजे पर खड़े रहने के दौरान असंतुलित होकर गिर गए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कर्मचारियों का बीमा कराया गया है और बीमा कंपनी की ओर से परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्य स्थितियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिलासपुर रेलवे जोन, जो देश में माल ढुलाई से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले जोनों में शामिल है, वहां इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते रहेंगे? और क्या इस बार रेलवे प्रशासन जिम्मेदारी तय कर पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा का भरोसा दे पाएगा?

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: जशपुर न्यायालय का बड़ा फैसला, आरोपी को 10 साल की सजा! बिलासपुर; दो माह बाद खत्म होगा कुलपति प्रो. चक्रवाल का कार्यकाल; जाते-जाते भर्ती में अपनों को साधने ... बिलासपुर के शांति निकेतन कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप..NSUI ने खोला मोर्चा; एक ही मान्यता पर दो जगह क... वन विभाग में नियम विरुद्ध तबादले पर बवाल, लिपिक संघ ने खोला मोर्चा; प्रतिबंध के बावजूद ट्रांसफर से म... सीपत में मानवता शर्मसार; मुक्तिधाम की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मचाय... शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद हुआ धमाका: सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत! दल्लीराजहरा में दर्दनाक हादस: सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी, तीन मजदूरों की मौत...राहत-बचाव... शराब के लिए मां से पैसे मांगने पर बेटे ने की मारपीट, आरोपी पुत्र न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! महिला से दुष्कर्म का मामला: परिचित रिश्तेदार ने दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार! रायगढ़ में अपहरण कांड का खुलासा: युवक सकुशल बरामद, झारखंड से तीन आरोपी गिरफ्तार!