BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

शराब प्रेमी हो जाओ सावधान! बिक रही हैं नकली किस्म की शराब, आबकारी ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

रायपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर में आबकारी विभाग ने नकली शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने छापेमारी के दौरान 2,000 पाव शराब और 300 लीटर ओपी केमिकल बरामद किया है, जिसे बाजार में खपाने की तैयारी थी। आबकारी विभाग ने इस मामले में दो आरोपियों मोतीलाल साहू और युवराज साहू को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और उम्मीद है कि इस पूछताछ के माध्यम से गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके सरगना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस अभियान के दौरान विभाग ने गुप्त रूप से अपने कुछ लोगों को कोचिया बनाकर भेजा था, जिससे नकली शराब के इस गिरोह का पर्दाफाश हो सका। विभाग अब इन आरोपियों से और भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के प्रयास में है, ताकि पूरे नेटवर्क को समाप्त किया जा सके और भविष्य में इस तरह के अपराधों को रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...