Raftaar News Cg

जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही, डॉ.बांधी के नेतृत्व हुआ धरना प्रदर्शन…. 4 दिनों बाद ही जाग उठा प्रशासनिक अमला, ठेकेदारों की ली गई सुध, दिए गए निर्देश, जानिए पुरा मामला……??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) जल जीवन मिशन के कार्यों में कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन एवं भ्रष्टाचार के विरोध मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी द्वारा 25 जुलाई को मस्तूरी के जोंधरा चौक में किए गए एक दिवसीय धरना का प्रभाव इतना तीव्र रहा कि प्रशासन को समय सीमा में काम पूर्ण करने, गुणवत्ता पूर्वक कार्य पूर्ण करने को लेकर ठेकेदारों के साथ बैठक करना पड़ गया।

विदित हो कि मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने 25 जुलाई को मस्तूरी के जोंधरा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही को लेकर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन एवं एसडीएम महेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा था। धरना प्रदर्शन के दौरान मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी ने कहा था कि यह लड़ाई केवल भाजपा की नहीं है, हम सब की लड़ाई है, यह धरना प्रदर्शन प्रदेश सरकार को चेताने दबाव बनाने के लिए है, कि स्वच्छ जल हम सबका अधिकार है और यह अधिकार हम लेकर रहेंगे।

वहीं इस विशाल धरना प्रदर्शन के दौरान मस्तूरी विधायक ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा था। जिसका प्रभाव इतना तीव्र रहा कि बिलासपुर के जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में मुख्य अभियंता एच.आर. मर्सकोले एवं अधीक्षण अभियंता संजय सिंह को ठेकेदारों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता पूर्वक कार्य पूर्ण करने को लेकर बैठक करना पड़ गया।

बैठक के दौरान मुख्य अभियंता ने जिला समन्वयक, आई.एस.ए. एवं टी.पी.आई. को अपने-अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और वहीं जिन ठेकेदारों के द्वारा आवंटित कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण नहीं किया गया है एवं कार्य की प्रगति बहुत धीमी है, उन्हें नोटिस जारी करने एवं फिर भी कार्यों में सुधार नहीं आने पर अनुबंध समाप्त, अमानत राशि राज-सात तथा ब्लैक लिस्ट करने हेतु निर्देश दिए तथा 90 से 100% प्रगति वाले ग्रामों को अभियान चलाकर हर घर जल का प्रमाणीकरण करने हेतु 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिये।

बैठक के बाद अब देखना यह होगा कि प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा ठेकेदारों को दिए गए, निर्देशों का संचालन सुचारू रूप से होता है या नहीं.. ठेकेदार अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्धारित समय में पूरा करते हैं कि नहीं।

विधानसभा क्षेत्र में जल की समस्या से निजात दिलाने विधायक डॉ.बांधी कर रहे लगातार प्रयास:-

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रवासियों को जल की समस्या का सामना ना करना पड़े यह सोचकर मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी लगातार प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में डॉ.बांधी ने अल्प वर्षा के कारण किसानों पर गुजर रही सिंचाई की समस्या को ध्यान में रखते हुए, बिलासपुर जिलाधीश को खूँटाघाट जलाशय से नहर में पानी छोड़ने को लेकर ज्ञापन सौंपे थे, जिसके महज 2 दिनों बाद ही खुटाघाट जलाशय से नहर में पानी छोड़ दिया गया। वही जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही को लेकर भी विधायक डॉक्टर बांधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक दिवसीय आंदोलन किया और मस्तूरी एसडीएम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसके महज 4 दिनों बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने ठेकेदारों की बैठक लेकर निर्देश दिए।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...