BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: भाजपा नेता की खुलेआम हत्या, तब्बल से किया वार, घटना के बाद आरोपी फरार, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में जमीन विवाद के चलते एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है, जब बैजनाथ यादव उम्र 60 वर्ष ने साकेत बिहारी उम्र 55 वर्ष की गर्दन पर तब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साकेत जो एक किसान और भाजपा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। साकेत बिहारी का विवाद बैजनाथ यादव से लंबे समय से चल रहा था।

दोनों एक जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे थे। सोमवार को जब साकेत साइकिल पर खेत से घर लौट रहे थे, बैजनाथ ने सड़क पर घात लगाकर साकेत पर हमला कर दिया। हमले में साकेत की गर्दन और पीठ पर कई वार किए गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया है, जबकि पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी का घर घटनास्थल से केवल 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। सूत्रों के अनुसार बैजनाथ ने पहले ही गांववालों को साकेत की हत्या की धमकी दी थी। साकेत बिहारी गांव के प्रतिष्ठित कृषक और प्रवचन के लिए मशहूर थे। वे भजन गाते थे और प्रवचन देने के लिए अन्य गांवों में भी जाते थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है; बेटा शिक्षक है और बेटियां कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...