BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर; 21 दिसंबर को बूथों में पिलाई जाएगी पोलियो की दवा…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत 21 दिसंबर को जिले के सभी बूथों में शून्य से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यदि उस दिन कोई बच्चा छूट जाता है, तो 22 और 23 दिसंबर को घर-घर जाकर बच्चों को खुराक दी जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में टीएल मीटिंग के बाद मंथन सभाकक्ष में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। सीएमएचओ ने सभी संबंधित विभागों, एनजीओ, आईएमए और मितानिन समन्वयकों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
