BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

झोलाछाप बंगाली डाक्टर की लापरवाही: गर्भवती महिला की हो गई मौत, शासकीय डाक्टरों की जांच के बाद बंगाली डॉक्टर गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने झोलाछाप बंगाली डाक्टर ध्रुवंतो सिकदार को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरागढ़ टुरी निवासी 25 वर्षीय महिला, जो कि चार माह की गर्भवती थी, को कुछ दिनों से हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। 1 सितंबर 2024 की रात लगभग 9-10 बजे महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। उसके हाथ-पैर में तेज दर्द और सांस फूलने की समस्या बढ़ गई। महिला के परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए सीउड के झोलाछाप डाक्टर ध्रुवंतो सिकदार को बुलाया। डाक्टर ने चेकअप के बाद महिला को एक इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन के 5-10 मिनट बाद महिला की हालत और बिगड़ गई और उसके नाक-मुंह से खून बहने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी राछा नवागढ़ ले जाया, जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर नवागढ़ थाना में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। शासकीय डॉक्टरों द्वारा जांच में पाया गया कि ध्रुवंतो सिकदार द्वारा किया गया इलाज पूरी तरह से गलत था। इसके बाद नवागढ़ पुलिस ने आरोपी बंगाली डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...