BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर विश्वविद्यालय में घोटालों की ‘तेरहवीं’ तय! NSUI ने शव यात्रा निकाल दी चेतावनी…खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में फैले भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ एनएसयूआई ने गुरुवार को जोरदार हल्ला बोला। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग की शव यात्रा निकालते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई और पूरे परिसर में विरोध का माहौल गरमा गया। एनएसयूआई ने कुलपति समेत विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों पर शैक्षणिक पदों की भर्ती में धांधली, वित्तीय गड़बड़ियों और आरक्षण नियमों की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 की भर्ती प्रक्रिया में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित पदों को जानबूझकर भरा हुआ दिखाया गया और गलत आरक्षण रोस्टर तैयार कर 14 जून 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाल दिया गया। इतना ही नहीं, कुछ पदों पर न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद जल्दबाजी में साक्षात्कार लेकर नियुक्तियाँ भी कर दी गईं। एनएसयूआई ने इसे पूरी तरह अवैध करार देते हुए सरकार से उच्च स्तरीय जाँच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यह विरोध केवल आज तक सीमित नहीं रहेगा। अब विश्वविद्यालय के भ्रष्टाचार के खिलाफ 13 दिन तक ‘दशगात्र मुंडन से तेरहवीं भोज’ तक का कार्यक्रम चलेगा। अगर फिर भी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...