BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला का किया रेप, साथी ने बनाया वीडियो, दोनों साथी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) अकलतरा पुलिस ने एक महिला के साथ दैहिक शोषण के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सत्यम खरे और निखिल कुमार पर आरोप है कि उन्होंने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका दैहिक शोषण किया और घटना का वीडियो भी बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 20 मार्च 2024 को अकलतरा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। सत्यम खरे और निखिल कुमार ने रात के समय पीड़िता के घर पर पहुंचकर उसे नशीला पदार्थ पिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी का फायदा उठाकर सत्यम खरे ने उसका दैहिक शोषण किया, जबकि निखिल कुमार ने घटना का वीडियो और फोटो बनाया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 328 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच के दौरान आरोपी फरार थे, लेकिन पुलिस को सूचना मिली कि वे गांव में ही छिपे हुए हैं। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बीट सिस्टम से सकरी पुलिस को बड़ी सफलता: 9 चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर गिरोह गिरफ्तार... बिलासपुर में स्काउट-गाइड कार्यशाला का आयोजन: सदस्यता वृद्धि और युवा कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा... पुरानी रंजिश में पत्थर से कुचलकर की गई हत्या: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी; नाबालिग और महिला आरोपी गिरफ... छाल थाना पुलिस की सख्ती: पशुक्रूरता मामले में कार्रवाई; मवेशी वध के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार! ट्रांसपोर्ट नगर में दिनदहाड़े हमला और लूट: ऑफिस में घुसकर मारपीट, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा! एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम: गैस कटर से मशीन तोड़ रहा था आरोपी; पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को रंगे... भनपुरी चौक के पास 5 वाशिंग मशीन के साथ दो चोर गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त! नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार! पुलिस कार्यालय में जहर सेवन कर दबाव बनाने का प्रयास, युवक गिरफ्तार! बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मेरठ का शातिर आरोपी गिरफ्तार!