BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR CIMS अस्पताल में लापरवाही: नवजात के हाथ में नस खोजने चुभोई सूइयां, आपरेशन कर काटना पड़ा हाथ, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर, (प्रांशु क्षत्रिय): न्यायधानी के सिम्स अस्पताल में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नवजात के हाथ में नस खोजने के लिए इतनी सुईयाँ चुभोई गईं कि घाव बन गया और अंततः बच्चे का हाथ ही काटना पड़ा। परिजनों ने इस गंभीर घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। मनेंद्रगढ़, चिरमिरी के जनकपुर निवासी सुखीराम जो कि एक फॉरेस्ट गार्ड हैं, ने पिछले साल जून में अपनी पत्नी रानी की डिलीवरी के लिए सिम्स अस्पताल का रुख किया था। डिलीवरी के बाद उनकी पत्नी ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। हालांकि इलाज के दौरान बच्चे को ड्रिप लगाने की जरूरत पड़ी। यहाँ पर अप्रशिक्षित नर्स ने बच्चे के हाथ में नस खोजने में असमर्थता जताई और कई स्थानों पर सुई चुभोई। इस प्रक्रिया के दौरान बच्चे के हाथ में गंभीर घाव बन गया, जो बाद में गैंगरीन का रूप ले लिया। जब बच्चे की हालत बिगड़ने लगी, तो सिम्स के चिकित्सक स्थिति को सुधारने में असमर्थ रहे। पीड़ित माता-पिता ने इलाज के लिए लोटस अस्पताल का रुख किया, लेकिन वहाँ भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अंततः बच्चे की हालत इतनी गंभीर हो गई कि लोटस अस्पताल प्रबंधन ने भी हाथ खड़े कर दिए। मजबूरी में बच्चे को नागपुर भेजा गया, जहाँ उसकी जान बचाने के लिए ऑपरेशन कर उसका हाथ काटना पड़ा। बिलासपुर के सिम्स और लोटस अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के खिलाफ पीड़ित परिवार ने सिटी कोतवाली थाने और एसपी ऑफिस का दौरा किया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद परिवार ने कलेक्टर से मुलाकात की और घटना की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई और न ही पीड़ित परिवार को मुआवजा मिला। पीड़ित परिवार ने एक बार फिर न्याय की गुहार लगी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...