ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर: लग्ज़री स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन युवतियाँ रेस्क्यू, 80 से अधिक स्थानों पर छापेमारी..पढ़िए पूरी खबर!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक लग्जरी स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने सोमवार को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित एक वेलनेस सैलून एंड स्पा में छापा मारकर तीन युवतियों को मुक्त कराया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये युवतियाँ ओडिशा और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लाई गई थीं और उन्हें जबरन इस अवैध गतिविधि में धकेला गया था। पुलिस ने इस मामले में स्पा सेंटर की महिला संचालक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी महिला फरार है और उसकी तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय हैं। पुलिस ने अभी तक आरोपी महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। इस बड़ी कार्रवाई का नेतृत्व आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशों पर किया गया। सोमवार को चलाए गए इस विशेष अभियान में रायपुर शहर के 80 से अधिक स्पा और मसाज सेंटर्स पर एक साथ छापेमारी की गई। इस सघन अभियान में करीब 200 महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे और इसका नेतृत्व सीएसपी स्तर के अधिकारियों ने किया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों के आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र की गहन जांच की। विशेष रूप से उन युवक-युवतियों की पहचान की गई जो छत्तीसगढ़ से बाहर के राज्यों से आए थे। कुछ स्थानों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। संदेह के आधार पर कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।इस कार्रवाई में एएसपी लखन पटले, एएसपी कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, सीएसपी अमन झा, सीएसपी अजय कुमार सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रभारी और पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि शहर को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...