BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

आत्मानंद स्कूल में नौकरी लगवाने के नाम बिलासपुर के युवक ने किया 6 लाख की ठगी: पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

जगदलपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवती के साथ 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी जो बिलासपुर के बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है, ने स्वामी आत्मानंद स्कूल में नौकरी लगवाने का वादा करके युवती से यह रकम वसूली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है, जहां जगदलपुर निवासी पारो मौर्य ने 5 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पारो ने बताया कि उनकी पहचान बिलासपुर के अजित कुमार दीक्षित उम्र 32 वर्ष से साल 2021 से थी। अजित ने पारो की बहन रत्ना को स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक के पद पर सरकारी नौकरी दिलवाने का वादा किया था। इसके बदले उसने करीब 6 लाख रुपये की मांग की। पारो ने आरोप लगाया कि अजित ने पैसे लेने के बाद नौकरी दिलवाने का वादा पूरा नहीं किया और बार-बार संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं दिया। बाद में पता चला कि अजित एक फ्रॉड है और उसने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पारो की शिकायत के बाद पुलिस ने बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में जांच शुरू की। पुलिस ने एक टीम गठित की और बिलासपुर भेजा। टीम ने वहां से आरोपी अजित कुमार दीक्षित को हिरासत में लिया और उसे जगदलपुर लाया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पैसे ठगने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...