Raftaar News Cg

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से किसानों में दिख रहा उत्साह : सोनवानी

ग्राम दर्राभाटा के किसान शीतला बाई सहेत्तर ने धान बेचकर किया धान खरीदी का शुभारंभ

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना समर्थन मूल्य पर पूरे प्रदेश भर में धान खरीदी की शुरुआत 1 नवंबर से शुरू हो गई है। इसी के अनुसरण में आज धान खरीदी केंद्र जाँजी में 2022-23 उपार्जन वर्ष की धान खरीदी की शुरुआत की गई। जिसमें मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर एवं जिला पंचायत सभापती राहुल सोनवानी, पूर्व अध्यक्ष पुरषोत्तम राजपूत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक सूर्यवंशी, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गा तिवारी, प्रमोद जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री मनोहर पात्रे, रामेश्वर धीवर, प्रांशु क्षत्रिय, सरपंच शिवनाथ रोहिदास, उपसरपंच चेतन सिंह, उमेश कश्यप अतिथ्य के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों के द्वारा तराजू-बाँट की पूजा अर्चना कर, नारियल तोड़कर एवं धान तौलकर धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया गया।

 

धान खरीदी के प्रथम दिन ग्राम दर्राभाठा के किसान शीतला बाई सहेत्तर ने 134 बोरी धान बेचकर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस बीच जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की भूपेश सरकार किसानों की सरकार है, भूपेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं किसानों के हित में चलाई जा रही। जिसका भरपूर लाभ सभी क्षेत्र के लोगों को मिल रहा हैं। धान बेचने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए सभी उपार्जन केंद्रों में इसकी व्यवस्था करी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार के ऐसे योजनाओं से किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम राजपूत ने बताया कि जिले में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था बनाने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्ण व्यवस्था की गई है। सभी अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। संस्था प्रभारी दिलीप साहू ने बताया धान खरीदी केंद्र जाँजी में पन्धी, दर्राभांठा व कर्रा सहित चार गाँव आते हैं। इन 4 गांव के किसानों से 42000 क्विंटल तक धान खरीदी की जाएगी। इस अवसर पर संचालक मंडल के सुनील यादव पर्यवेक्षक, कृषि विकास अधिकारी पी.सी अग्रहरी, संस्था प्रभारी दिलीप साहू सहित ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...