BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

डायल 112 की पेट्रोलिंग में दो चोरी की बाइक बरामद, चोर फरार, बाइक मालिकों को सुपुर्द, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर (प्रांशु क्षत्रिय): पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशों के अनुसार चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए रात की गस्त को सतर्कता और जागरूकता के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में कोटा थाना पुलिस की 112 गस्त पार्टी ने वेलकम डिस्टलरी के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को मोटर साइकिल पर देखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन संदिग्धों ने रात्रि के अंधेरे और तंग रास्तों का फायदा उठाकर ग्राम खरगहना की ओर मोटर साइकिलें छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बिना चाबी की दो मोटर साइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने जांच के बाद पता लगाया कि ये मोटर साइकिलें महामाया चौक रतनपुर से पेसन प्रो के मालिक अमित पटेल और हीरो डीलक्स के मालिक ईश्वर पटेल की थीं, जो भठली थाना जरहागांव क्षेत्र से चोरी हुई थीं। वाहन मालिकों को सूचना देकर उन्हें दस्तावेज पेश करने पर मोटर साइकिलें सुपुर्द कर दी गईं। इससे पहले भी रात्रि गस्त के दौरान दो अन्य मोटर साइकिलें बरामद कर संबंधित मालिकों को सौंप दी गई थीं। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस कार्यवाही में आरक्षक सोमेश्वर साहु और चालक मुनेन्द्र जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पति को दूसरी पत्नी को ज्यादा महत्व देने से नाराज महिला ने सौतन की हत्या...छह महीने तक रची साजिश, आरो... दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख की उगाही: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए आपत्तिजनक फोट... बिलासपुर में 200 करोड़ के अस्पताल पर सियासत गरम; कांग्रेस ने पूछा- जनता के अस्पताल में PPP मॉडल क्यो... बिलासपुर; बेलटुकरी गांव में दबिश..6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त; आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, महिला ... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्नीशियन से 9.50 लाख की ठगी: मैरिज ब्यूरो के जरिए किया संपर्क; शादी और... लोककला, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाट्य एवं वाद्ययंत्र प्रस्तुतियों के लिए होगा चयन, प्रदेश की सांस्कृ... सीपत कन्या विद्यालय में प्रवेश उत्सव: नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक-मिठाई से स्वागत, मेधावी छात्रा को 5... बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यकारिणी को मिली मंजूरी; राजू सूर्यवंशी बने महामंत्री..प्रदेश कांग... बिलासपुर; कोटा में बिजली खंभे पर चढ़े ठेका कर्मचारी की करंट से मौत; मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, सुरक्...