ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पति-पत्नी की हत्या का खुलासा भतीजे और गांव के युवक ने मिलकर दी थी दर्दनाक मौत……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पति-पत्नी की लाश मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस डबल मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक मृतक दंपती का भतीजा है और दूसरा गांव का ही युवक है। दोनों ने पुरानी रंजिश और पैसों के लेन-देन के विवाद में मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कपाटडेरा भेंड्रा गांव की है। यहां रहने वाले गुरुवार सिंह राठिया (43) और उसकी पत्नी मनिता राठिया (30) का शव उनके घर के आंगन में गुरुवार सुबह अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पति का शव नग्न और पत्नी का शव अर्धनग्न हालत में था। दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे स्पष्ट था कि लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उनकी हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी, साइबर सेल, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जांच में पता चला कि मंगलवार रात मृतक का भतीजा ओमप्रकाश राठिया (32) और गांव का युवक भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20) दंपती के घर पहुंचे थे। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी भगलु ने बताया कि करीब 3-4 साल पहले मृतक गुरुवार सिंह ने उसके पिता के साथ मारपीट की थी, जिससे वह बदला लेने की फिराक में था। वहीं, भतीजा ओमप्रकाश से भी मृतक दंपती का विवाद चल रहा था। करीब 1-2 साल पहले गुरुवार सिंह के 6 हजार रुपए गुम हो गए थे, और उसे शक था कि वह पैसे भतीजे को मिले हैं, जो उसने लौटाए नहीं। इसी बात को लेकर कई बार झगड़ा हुआ था। घटना वाली रात तीनों ने साथ में शराब पी। इसी दौरान गुरुवार सिंह और उसकी पत्नी ने भतीजे को गाली देते हुए पैसे लौटाने की बात कही। तभी गुस्से में दोनों आरोपियों ने डंडे और हाथ-मुक्कों से पति-पत्नी पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने दोनों को घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा, जिससे उनके कपड़े फट गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे...