BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

घर के आंगन में खड़ी थी ड्राइवर की बाइक, अज्ञात ने लगाई आग, मामला दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा बस्ती निवासी ड्रायवर के घर अंदर आंगन में खड़ी बाइक को किसी ने आग लगा दी। रात में जलने की बदबू आने पर जब नींद खुली तो पता चला उसकी गाड़ी जल रही है। गाड़ी में लगी आग को बुझाने के बाद पीड़ित ने चकरभाठा थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार चकरभाठा बस्ती निवासी दीपक कौशिक उम्र 24 वर्ष ड्राइवर हैं। पीड़ित दीपक ने बताया कि मंगलवार रात को 10 बजे वह घर पहुंचा और बाइक क्रमांक सीजी 10 एएम 5748 को घर के आंगन में खडी करके सो गया था। रात लगभग 12.30 बजे आंगन से धुआं व बदबू आने पर बाहर निकला तो देखा बाइक से आग की लपटें उठ रही थीं। बाइक को जलता देख दीपक ने अपनी मां और पत्नी को आवाज देकर उठाया और किसी तरह से पानी डाल कर बाइक में आग पर बुझाने के बाद चकरभाठा थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार बाइक जलने से उसे 30 हजार का नुकसान हुआ है। शिकायत पर चकरभाठा पुलिस अपराध दर्ज कर मामले में अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...