Raftaar News Cg

केश शिल्पी बोर्ड के पदाधिकारियों का कार्यकाल नहीं होगा भंग, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश…….पूर्व की नियुक्तिया रहेगी यथावत…..??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ सरकार बनने के बाद निगम, मंडल, बोर्ड को सरकार ने तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया था। पर केश शिल्पी बोर्ड को हाईकोर्ट ने यथावत रखने के आदेश दिए। छत्तीसगढ़ के हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के स्थगन आदेश पर सुनवाई करते हुए केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को यथावत रखने का आदेश दिया है। बिलासपुर हाईकोर्ट के जज राकेश मोहन पांडे की अदालत ने नंदकुमार सेन एवम अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य केश शिल्पी बोर्ड भंग करने पर स्थगन आदेश पारित किया है। बोर्ड के पदाधिकारियों ने केश शिल्पी बोर्ड के माध्यम से सेन समाज के लिए उत्तरोत्तर विकास कार्य करने कहा है।

मालूम हो कि रमन सरकार के कार्यकाल में केश शिल्प बोर्ड का गठन किया गया था। छत्तीसगढ़ी फिल्मों की मशहूर अदाकार मोना सेन को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। बाद में भूपेश सरकार के कार्यकाल में नंदकुमार सेन को केश शिल्पी बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। अब चूंकि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार आ चुकी है। सरकार बदलने के साथ पूर्व की सभी नियुक्तियों को भंग करने का निर्णय लिया गया था। इसमें केश शिल्पी बोर्ड भी शामिल था। किंतु बोर्ड के पदाधिकारी नंद कुमार सेन, चित्रकांत श्रीवास, धनुष सेन, विजय सेन, शीत कुमार श्रीवास ने उच्च न्यायालय से इस पर स्थगन आदेश पा लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ... रायगढ़ में प्रोफेसर को अगवा कर UPI से ठगी : चाकू दिखाकर बनाया बंधक, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार साय कैबिनेट की बैठक कल : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सिंगापुर के निवेश प्रस्तावों और कर्मचारियों के म... रायपुर में सैलून से MDMA ड्रग्स जब्त : दो महिलाएं और ट्रांसजेंडर गिरफ्तार, 1.47 लाख का नशा बरामद सूरजपुर दोहरे हत्याकांड : फांसी की सजा के बाद दोषियों की जेल बदली जा रही, फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर...