नाली में मिली 40 वर्षीय युवक की लाश, 2 से 3 दिन पुराना.. यूरिन नली में लगी हैं पाइप, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के इमलीपारा इलाके की नाली में गुरुवार को एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शव 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। शव की यूरिन नली में पाइप लगी होने के कारण यह भी माना जा रहा है कि मृतक गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था।

गुरुवार की सुबह इमलीपारा मोहल्ले में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन कुछ स्थानीय निवासियों ने नाली में शव की बदबू और उसकी उपस्थिति को महसूस किया। जब उन्होंने शव को देखा तो तुरन्त इसकी सूचना सिविल लाइन थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकाला। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और आस-पास के लोग भी मृतक को पहचानने में असमर्थ रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
