ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

26 करोड़ का बैंक घोटाला; किसानों के नाम पर फर्जी खातों से करोड़ों की हेराफेरी, 11 आरोपी गिरफ्तार..10 साल चला गबन का खेल, अधिकारी-कर्मचारी सब मिले हुए थे!

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सहकारी बैंक घोटालों की फेहरिस्त में छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला भी जुड़ गया है, जहां कुसमी और शंकरगढ़ शाखा में 26.47 करोड़ की आर्थिक अनियमितता का खुलासा हुआ है। वर्ष 2012 से 2022 तक की विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट में यह सनसनीखेज घोटाला उजागर हुआ। पुलिस ने मामले में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बलरामपुर एसपी वैभव बेंकर ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी किसानों के नाम पर फर्जी बैंक खाते खोलते थे और उनके माध्यम से सरकारी ऋण और अनुदान की राशि गबन करते थे। इस पूरे नेटवर्क में बैंक अधिकारी, कर्मचारी और सहकारी संस्थाओं के प्रबंधक भी शामिल हैं। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार किसानों की जानकारी के बिना उनके नाम से खाते खोले गए और उन खातों में जमा राशि को आरोपी अपने निजी हितों में खर्च करते रहे। कई असली खाताधारकों को इस लेन-देन की भनक तक नहीं लगी। अधिकारियों की मिलीभगत और बैंकिंग व्यवस्था की खामियों के कारण यह घोटाला 10 वर्षों तक बेधड़क चलता रहा।

गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिकाएं……

1. विकास चंद पांडवी – पर्यवेक्षक

2. अशोक कुमार सोनी – तत्कालीन शाखा प्रबंधक

3. एतबल सिंह – सहायक मुख्य पर्यवेक्षक

4. समल साय – सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक

5. जगदीश प्रसाद – सहायक लेखापाल

6. ताबरक अली – लिपिक

7. लक्ष्मण देवांगन – संस्था प्रबंधक

8. राजेंद्र प्रसाद पांडेय – मुख्य पर्यवेक्षक

9. सुदेश यादव – समिति प्रबंधक

10. प्रकाश कुमार सिंह – कंप्यूटर ऑपरेटर

11. राजेंद्र गुप्ता – प्रभारी अतिरिक्त प्रबंधक.

जांच जारी, हो सकती हैं और गिरफ्तारियां……

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के बाद 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संगठित घोटाले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है और जांच के बाद अधिक गिरफ्तारियां संभव हैं। इस घोटाले के उजागर होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और किसानों के साथ हुई धोखाधड़ी की भरपाई के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...