BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

अश्लील विडियो वॉट्सएप में अपलोड करने वाला आरोपी ओडिसा से गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पीड़िता का अश्लील वीडियो वाट्सअप के माध्यम से अपलोड करने के आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने बरगढ़ ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सनत उर्फ राजकुमार छुरिया के रूप में की गई है, जो 20 वर्षीय और वार्ड नंबर 08 खजुरीकरा मौसी मां मंदिर के पीछे बरगड़ थाना टाउन जिला बरगढ़ ओडिशा का निवासी है। पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो वाट्सअप पर अपलोड कर उसकी छवि को धूमिल किया है। रिपोर्ट पर धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी विजय चौधरी की अगुवाई में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। कैफे और सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) के आधार पर आरोपी की लोकेशन बरगढ़, ओडिशा में पाई गई। इसके बाद थाना सिरगिट्टी और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है, और मामले की आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...