ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार ट्रक बना काल, लोरमी–बिलासपुर मार्ग पर बाप-बेटे को मारी टक्कर दर्दनाक मौत…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) लोरमी–बिलासपुर मुख्य मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटे की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना बिलासपुर जिले के जूनापारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत चोरहा गांव के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम टेकनपारा निवासी 55 वर्षीय हरिराम ध्रुव अपने 26 वर्षीय बेटे प्रमोद ध्रुव के साथ बाइक से जूनापारा की ओर गए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। चोरहा गांव के मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे चावल से लदे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हरिराम ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे मुंगेली जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है और फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। घटना से गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...