BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

किराए में लिया कार और फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया, रायपुर में छिपा आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) फर्जी दस्तावेज तैयार कर किराए की कार बेचने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक जो पिछले 9 महीनों से फरार था, को सरकंडा पुलिस ने बुधवार को विधिवत कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शांति मिश्रा ने एक स्विफ्ट कार खरीदी थी। इस कार को सोनगंगा सरकंडा निवासी पवन खत्री ने 26 हजार रुपए प्रति माह की दर पर किराए पर लिया था। इसके बाद पवन खत्री ने उक्त कार को आकाश मिश्रा के पास बेच दिया। इसके बदले में पवन खत्री ने शांति मिश्रा के बैंक खाते में 3 लाख रुपए जमा किए, लेकिन फिर 26 हजार रुपए की किराए की राशि काटकर 2 लाख 74 हजार रुपए वापस मांग लिए। इसके बाद पता चला कि पवन खत्री ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कार को बेचा था। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि पवन खत्री ने अपने रिश्ते के भाई विक्की उर्फ विजय आहुजा के साथ मिलकर शांति मिश्रा की फर्जी फोटो और हस्ताक्षर लगाकर आकाश मिश्रा को कार की बिक्री की। सरकंडा पुलिस ने पवन खत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन विक्की उर्फ विजय आहुजा फरार था। पुलिस को जानकारी मिली कि विक्की रायपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम ने रायपुर के चंगोरापाठा क्षेत्र में घेराबंदी कर विक्की उर्फ विजय आहुजा को गिरफ्तार कर लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...