Raftaar News Cg

सीएम विष्णुदेव साय ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, माओवादी उन्मूलन अभियान और अमृत रजत महोत्सव पर हुई चर्चा……

नई दिल्ली: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियानों, विकास योजनाओं और अमृत रजत महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक राज्य में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों में 445 नक्सली मारे गए, 1554 गिरफ्तार किए गए और 1588 ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की समन्वित विकास और सुरक्षा नीति के तहत माओवादी प्रभाव को खत्म करने के लिए सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि माओवाद उन्मूलन के क्षेत्र में राज्य ने ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है, जिसमें राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने अंत में बस्तर क्षेत्र के विकास और सुरक्षा में सहयोग के लिए गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...