BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

खाद्य वितरण में गबन के आरोप: बिलासपुर जिले में चार पीडीएस दुकानों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एसडीएम कोटा ने खाद्य वितरण प्रणाली में गंभीर अनियमितताएँ पाए जाने के बाद चार पीडीएस दुकानों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इन दुकानों में शासकीय वितरण प्रणाली के तहत चावल और अन्य खाद्य सामग्री के बड़े पैमाने पर गबन की शिकायतें मिलीं।जांच में पाया गया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मिट्ठू नवागांव के उपकेंद्र कोनचरा और उपकेंद्र सोनपुरी में प्रबंधक मनीष अग्रवाल और विक्रेता उत्तम कुमार जायसवाल द्वारा कई क्विंटल चावल, शक्कर और नमक का गबन किया गया। इसी प्रकार, आदिवासी सेवा सहकारी समिति बेलगहना उपकेंद्र आमामुड़ा के प्रबंधक लतीफ खान और विक्रेता उदय राज सिंह ने आमामुड़ा में खाद्य सामग्री का गबन किया। इसके अलावा, आनंद महिला स्व-सहायता समूह कर्रा की अध्यक्ष पंच कुंवर बैसवाड़े, सचिव गायत्री देवी और विक्रेता दीपक कुमार यादव द्वारा कर्रा में भी सैकड़ों क्विंटल चावल, शक्कर और नमक का गबन किया गया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में इस गंभीर अनियमितता के उजागर होने पर संबंधित दुकानों को नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने के कारण एसडीएम कोटा ने निलंबन की कार्रवाई की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...