CrimeRaftaar News CgSipat

नाबालिक का अपहरण कर ले गया महाराष्ट्र, किया दुष्कर्म, सीपत पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी रामकुमार कैवर्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 22 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे बहला-फुसलाकर पुणे, महाराष्ट्र ले गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर थाना सीपत में अपराध दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृत बालिका की शीघ्र खोजबीन करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी और अपहृत की तलाश की। आरोपी ने लड़की को शादी करने का प्रलोभन देकर उसे बारामति, पुणे ले जाने के बाद शारीरिक शोषण किया। साइबर सेल और थाना सीपत की टीम ने पीड़िता को खोज निकाला और उसे सुरक्षित रूप से वापस सीपत लाया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत आरोप तय किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:- रामकुमार कैवर्त पिता प्रेमसागर उम्र 22 साल निवासी सरवानी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

इस कार्रवाई में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय, सब-इंस्पेक्टर शिव सिंह बक्साल, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक दुर्गेश कुमार यादव और महिला आरक्षक क्रांति मरकाम की विशेष भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...