ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोयला लदा ट्रेलर पलटा, साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत..टिफिन लेकर निकला, घर लौटते समय मौत ने घेरा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा जिले के विजयनगर बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से एक साइकिल सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। मृतक की पहचान धनसाय (40) निवासी जवाली गांव के रूप में हुई। वह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सुबह टिफिन लेकर काम पर निकला था, लेकिन शाम को घर लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसकी जान ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयला लदा ट्रेलर वाहन नंबर CG 10 BB 6794 तेज रफ्तार में था। चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया, जिससे साइकिल सवार उसकी चपेट में आ गया। हादसे में ट्रेलर चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गुस्साए लोगों ने हादसे के लिए लापरवाह ट्रक चालकों को जिम्मेदार ठहराया और ट्रक संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। मामले में ट्रेलर चालक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्... बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 3... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शो... बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स... बिलासपुर में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे अफसर; रातभर गूंजती रही बोरिंग मशीन की आवाज, जिम्मेदार...