BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

मारपीट के दौरान जान से मारने कोशिश, चाकू से हमला, परिजनों ने की शिकायत, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में अपराधियों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। हत्या, लूट, चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे स्थानीय जनता और पुलिस दोनों ही चिंतित हैं। हाल ही में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक और चाकूबाजी की घटना ने सुरक्षा की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल बंजारे पिता रामचंद्र बंजारे जतिया तालाब के पास आरोपी प्रथम पार्चे के साथ मारपीट का शिकार हो गया। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से राहुल के सीने, कमर, पीठ और पैरों पर चाकू से हमला किया। गंभीर हालत में राहुल को उसके परिजनों ने देर रात सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। घटना के तुरंत बाद, राहुल के परिजनों ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रथम पार्चे के खिलाफ धारा 109-BNS, 115(2)-BNS, 296-BNS और 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...