BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत; मवेशी तस्करी का हुआ भंडाफोड़..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, 17 नग मवेशी व वाहन जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्वराज माजदा वाहन समेत कुल 17 नग मवेशी (गाय, बछड़ा, बैल) बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 67 हजार रुपये बताई गई है। मामला थाना सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला मेन रोड का है, जहां से आरोपित मवेशियों को एकत्र कर अन्य राज्य ले जाने की तैयारी में थे। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने झलमला मेन रोड पर घेराबंदी कर स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी 10 डब्लू 8939 को रोका। तलाशी में वाहन में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे 17 नग मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों भारत यादव पिता रामफल यादव उम्र 22 वर्ष एवं सुरेंद्र यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 19 वर्ष निवासी चिल्हाटी चौकी मोपका थाना सरकंडा को हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना सीपत में अपराध क्रमांक दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(ड) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मवेशियों को गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया……

बरामद मवेशियों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद माँ भुवनेश्वरी गौशाला ग्राम गतौरा में सुरक्षित रखवाया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना सीपत पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर... बिलासपुर में निर्माणाधीन मकान बना चोर का निशाना; रात में सोता रहा परिवार, सुबह गायब मिले गहने-मोबाइल...