BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

देशी कट्टा के साथ मिलने पहुंचा रायपुर का प्रेमी, गस्त टीम की पड़ी नजर, आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) नवागढ़ पुलिस ने शनिवार रात को एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सिलतरा निवासी गुलशन उर्फ दीपांशु वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नवागढ़ पुलिस की रात्रि गश्त टीम शनिवार देर रात थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान ग्राम मिसदा के पास रात लगभग 3:30 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध बलेनो कार को खड़ा देखा। संदेह के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार संख्या CG-04-PA-9622 की जांच में ड्रायवर सीट के पास रखे एक स्नेकर के पैकेट के अंदर एक देशी कट्टा और माचिस के डिब्बे में एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि वह रायपुर से नवागढ़ अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। उसने यह भी बताया कि उसकी प्रेमिका पहले रायपुर सिलतरा में काम करती थी, लेकिन हाल ही में नवागढ़ लौट आई थी। देशी कट्टे और कारतूस के वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...